Top News

सीटेट परीक्षार्थियों के छूटने पर लगा भीषण जाम



सीटेट परीक्षार्थियों के छूटने पर लगा भीषण जाम

करहाँ, मु. गोहना, मऊ। मुहम्मदाबाद कस्बे के आसपास केन्द्रों से सीटेट परीक्षार्थियों के शाम को छूटने पर अतरारी चुंगी से लेकर भतकोल तक भीषण जाम देखने को मिला। उसे बहाल करने की पुरजोर कोशिश पुलिस प्रशासन और आम लोंगो के द्वारा की गई।

बताते चलें कि रविवार को जनपद के विभिन्न केंद्रों पर सीटेट की परीक्षा आयोजित की गई थी। इसकी दोनो परियों की परीक्षा संपन्न होने के बाद जब शाम को इकट्ठा परीक्षार्थी छूटे तो विभिन्न स्थानों पर जाम की समस्या देखने को मिली। इसी तरह का एक भयंकर जाम मुहम्मदाबाद गोहना घोसी मार्ग पर अतरारी चुंगी से लेकर भतकोल तक देखा गया। जाम में घंटो परीक्षार्थी और आम राहगीर हलकान रहे, क्योंकि कस्बे से बाहर निकलते ही तमसा नदी का पुल है। इस पुल पर गाड़ियां स्वाभाविक रूप से थोड़ा धीमे चलती हैं और अगल-बगल खाई होने के कारण गाड़ियां बहुत इधर-उधर नहीं जा सकती। इसलिए घोसी की तरफ जाने वाले तमाम लोग वहां पुल से 2 किलोमीटर आगे और 1 किलोमीटर पीछे भयंकर जाम में फंस गए

दिनभर परीक्षा देकर लौटने वाले परीक्षार्थियों में जहां घर पहुंचने की जल्दबाजी देखी गई, वहीं परीक्षार्थियों के साथ जाम के झाम में फंसे आम राहगीर कोई अन्य रास्ता न पाकर परीक्षार्थियों को कोसते नजर आए। पुलिस प्रशासन की व्यवस्था पर्याप्त होने के बावजूद भी यह लोग जाम छुड़ाने में नाकाफी साबित हो रहे थे। हालांकि समाचार लिखे जाने तक जाम की समस्या से छुटकारा मिलने लगा था।

Post a Comment

Previous Post Next Post