Top News

बाबा धाम रवाना हुआ कांवरियों का जत्था



बाबा धाम रवाना हुआ कांवरियों का जत्था

करहाँ, मु.बाद, मऊ। करहाँ परिक्षेत्र के विभिन्न गाँवो के कांवरियों का एक जत्था शुक्रवार देर शाम को प्राचीन शिवमन्दिर देवरिया खुर्द से बाबा धाम जलाभिषेक हेतु रवाना हुआ।

करहाँ परिक्षेत्र के कमालुद्दीनपुर से आशुतोष पाण्डेय, तिलसवाँ से ओमप्रकाश यादव, देवरिया बुज़ुर्ग से देवेन्द्र सिंह व संजय सिंह, देवरिया खुर्द से अरुण कुमार सिंह और राजापुर से दिव्यांशु सिंह दीपक आदि कांवरियों का समूह देवरिया खुर्द स्थित प्राचीन शिव मंदिर में दर्शन-पूजन कर बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुए। बाबा बैजनाथ धाम जाते समय सभी शिवभक्त कांवरिये क्षेत्र के सुप्रसिद्ध प्राचीन मठ गुरादरी धाम पर मत्था टेक सकुशल यात्रा पूरी करने की प्रार्थना की। देवघर से वापस आकर यह सभी कांवरिये अपने-अपने गाँव के शिवालय में भी जलाभिषेक करेंगे एवं कथा-पूजन उपरान्त भंडारे का आयोजन करेंगे।

बता दें कि मलमास उपरान्त सावन के शुक्ल पक्ष का यह पखवाड़ा परम पावन सावन को विदा करेगा। जो शिवभक्त कांवरिये मलमास में बाबा धाम नहीं गए अब पुनः सावन चढ़ने के साथ शेष बचे कांवरिये देवघर जाना शुरू कर चुके हैं। इसी क्रम में क्षेत्र के कांवरियों का यह जत्था बाबा धाम जलाभिषेक हेतु प्रस्थान किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post