करहाँ, मु.बाद गोहना, मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना विकास खंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय सुरहुरपुर, रूपनाथ मेमोरियल पब्लिक स्कूल करहां सहित क्षेत्र के विभिन्न सरकारी, गैर सरकारी संस्थानों, प्रतिष्ठानों, शिक्षण संस्थाओं पर प्रशासन के आदेशानुसार तिरंगा लहराया गया एवं आजादी का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। बाजार में तिरंगा यात्रा सहित बाइक रैली भी निकाली गई।
बताते चलें कि स्वतंत्रता दिवस समारोहों की करहां क्षेत्र में धूम रही। बदले हुए शासनादेश के अनुसार प्रातः 10:15 बजे विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण किया गया। सुरहुरपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय पर विविध कार्यक्रम हुए वही रूपनाथ मेमोरियल पब्लिक स्कूल भैसहा मोड़ मालव के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छटा बिखेरी। क्षेत्र के जे.के. मेमोरियल पब्लिक स्कूल दरौरा, एम. शमीम मेमोरियल पब्लिक स्कूल माहपुर, हरिपाल जी स्मारक पीजी कॉलेज दरौरा एवं आरएएफ महिला पीजी कॉलेज शमशाबाद सहित अनेक परिषदीय, निजी, सरकारी तथा गैर सरकारी संस्थानों में धूमधाम से उत्सव मनाया गया।
माहपुर कम्पोजिट विद्यालय के बच्चों ने बाजार में भव्य तिरंगा पदयात्रा निकाली तथा क्षेत्र के उत्साही युवाओं ने बाइक रैली भी निकाली। ग्राम सभाओं में भी तिरंगा लहराने एवं शिलाफलम के लोकार्पण की खबरें प्राप्त हुई है। जिसमें राजापुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बसंत सिंह एवं सेक्रेटरी रामचन्द्र यादव ने शिलाफ़लम का लोकार्पण किया वही बरसवाँ ग्राम में सेवानिवृत्त फौजी अमरजीत सिंह ने ध्वजारोहण किया। एम. शमीम मेमोरियल पब्लिक स्कूल का ध्वजारोहण राष्ट्रीय जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करहाँ के पूर्व प्रधानाचार्य राजदेव यादव ने किया। विभिन्न स्थानों पर देर तक सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए तथा बच्चों को इनाम वितरित किया गया एवं मुंह मीठा करा कर कर घर भेजा गया।

Post a Comment