करहाँ, मु.बाद गोहना, मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना से चिरैयाकोट मुख्य मार्ग पर स्थित सोमवार को गद्दोपुर स्थित करहां मील के पास विद्यालय की छुट्टी होने पर घर जा रही छात्रा को एक प्राइवेट बस ने कुचलकर मार दिया। इससे छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। हालाँकि जीने और मरने का भ्रम देर तक तैरता रहा। आसपास इकट्ठा भींड ने भाग रही बस को ग्राम नगपुर के पास पकड़ा तथा ड्राइवर को कसके धुन दिया। शव को सड़क पर रखकर दो घण्टे तक जाम लगाये रखा। घटना लगभग दोपहर के 12 बजे की है जब मुहम्मदाबाद गोहना-चिरैयाकोट मार्ग पर उक्त घटना हुई। तीन थानों के मुखिया सहित पुलिस बल जब जाम खुलवाने में नाकाम रहे तो सीओ मुहम्मदाबाद गोहना डॉक्टर अजय विक्रम सिंह आये। काफी समझाने के बाद भी जब लोग नहीं माने तो ढाई बजे उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना आये। ड्राइवर के खिलाफ विधिक कार्यवाही के आश्वासन के बाद बड़ी मशक्कत से जाम हटवाया गया। मार्ग दो घंटे अवरूद्ध रहने के कारण जाम में लोग हाल-बेहाल हो रहे थे। सबसे अधिक परेशान नन्हे बच्चे थे जो अपने स्कूली वैन और बस में भयंकर गर्मी और उमस में बैठे परेशान थे।
उप जिलाधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना तथा क्षेत्राधिकारी डॉ. अजय विक्रम सिंह जाम स्थल पर पहुंचे तथा ग्रामवासियों से वार्ता की। उनके आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ। पुलिस शव को लेकर पंचनामा और पोस्टमार्टम आदि कार्यवाही हेतु परिजनों के साथ थाने लेकर गयी। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।
जाम समाप्ति के बाद मौके पर मौजूद उपजिलाधिकारी ने बताया की कक्षा पांच में पढ़ने वाली वीरा स्कूल से घर जाते समय आपस मे किसी से धक्का लगने के कारण बस के नीचे आ गयी। मौके पर माता-पिता नहीं मिले। मामा आदि परिजनों को समझा-बुझाकर कर जाम समाप्त कराया गया। उनकी मांग ड्राईवर पर कड़ी कार्यवाही की थी। लिखित तहरीर मिलने के बाद विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Post a Comment