Top News

राजर्षि नगर में सर्वजन सुखाय किया गया महारुद्राभिषेक



राजर्षि नगर में सर्वजन सुखाय किया गया महारुद्राभिषेक

करहाँ, मु.बाद गोहना, मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के करहाँ परिक्षेत्र अंतर्गत दरौरा स्थित राजर्षि नगर में सर्वजन सुखाय, जगत हिताय महारुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। जिसमें आसपास के शामिल महिलापुरुष शिवभक्तों ने मिलकर विधि विधान से पार्थिव शिवलिंग का स्नान, श्रृंगार, भोग, आरती समेत अभिषेक अर्चन सम्पन्न किया।

बताते चलें कि विश्व शांति, क्षेत्र में अच्छी बारिश, सभी की सुख-शांति एवं जगत के कल्याण के लिए परम पावन सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि में शनिवार को यह आयोजन सम्पन्न हुआ। आर्यमगढ़ से पधारे वैदिक ब्राह्मण पंडित देवेंद्र ओझा एवं विपुल ओझा द्वारा उच्चारित शुक्ल यजुर्वेद के मंत्रों के बीच मुख्य यजमान सुबाशंकर सिंह एवं रीता सिंह सहित दर्जनों लोंगो ने पूजन-अर्चन कार्य सम्पन्न किया। गंगाजल, दुग्ध, दही, घृत, मधु, पंचामृत, फलोदक, गंधोदक, भष्मोदक, पुष्पोदक, दूर्वा, बिल्वपत्र, सुद्धोदक आदि से विधि पूर्वक स्नान कराकर श्रृंगार, वस्त्र, तिलक, चंदन, भोग-प्रसादयुक्त सूक्ष्म आरती की गई। तत्पश्चात रुद्राष्टाध्यायी के 11 पाठों से विधिवत श्रृंगी से दुग्ध धाराएं गिराई गयी। पुनः प्रच्छालन उपरान्त श्रृंगार, वस्त्र, आभूषण, पुष्प, माल्यार्पण, तिलक, चंदन, यज्ञोपवीत, भोग, आरती समेत पुष्पांजलि अर्पित की गई। अंत में प्रसाद प्राप्त कर सभी ने भंडारे में महाप्रसाद ग्रहण किया।

इस महारुद्राभिषेक में पण्डित संतोष त्रिपाठी, सरस्वती देवी, छेदी सिंह, बसंती शर्मा, इन्द्रदेव सिंह, सालिक यादव, विजयी सिंह, श्रीकान्त मौर्या, मीरा सिंह, जयप्रकाश यादव, चन्द्रभान सिंह, संगीता यादव, वासु राजभर, रोमी सिंह, डॉ. आर.एन. यादव, सोचन ठाकुर, विनोद यादव, संतोष, लव-कुश, अर्चना, अखण्ड, रीना, कृष्णा तोमर आदि ने भाग लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post