शौर्य जागरण रथ का मुहम्मदाबाद गोहना में हुआ भव्य स्वागत
करहाँ, मु.बाद गोहना, मऊ। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के संयोजन में प्रभु श्रीराम के अवध क्षेत्र से चलकर गोरक्ष प्रान्त होते हुये शौर्य जागरण रथ का मुहम्मदाबाद गोहना में पहुँचने पर फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।
रविवार को शौर्य जागरण यात्रा रथ का आगमन मऊ जनपद की सीमा में हुआ था। सोमवार को मुहम्मदाबाद गोहना नगर में पहुँचने पर भाजपा नेत्री व निवर्तमान विधानसभा प्रत्याशी पूनम सरोज के नेतृत्व में उत्साही कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम के जयघोष के साथ यात्रा का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। केसरिया ध्वज के साथ उत्साही कार्यकर्ताओं का समूह 10 बजे प्रातः ही स्वागत के लिए पलक पांवड़े बिछाए प्रतीक्षा कर रहा था। 11 बजे मुहम्मदाबाद गोहना में शौर्य जागरण यात्रा के रथ के आगमन के साथ ही पूरा वातावरण जयश्रीराम के जयघोष से गुंजायमान हो उठा और रथ पर चारो तरफ से पुष्पवर्षा की जाने लगी। भाजपा नेत्री पूनम सरोज ने रथ पर चढ़कर माल्यार्पण किया।
स्वागत करने वालों में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लालजी वर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी छोटू प्रसाद, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुहम्मदाबाद गोहना रामसरन चौहान, करहाँ मंडल अध्यक्ष ओमकार सिंह मुन्ना, जनार्दन शर्मा, बबलू बरनवाल, संतोष यादव, नंदलाल सोनकर, बनवारी सोनकर, अरुण गुप्ता, बृजेश सोनकर आदि कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में क्षेत्र के विभिन्न वर्गों के गणमान्य नागरिकगण उपस्थित रहे।
Post a Comment