करहाँ, मु.बाद गोहना, मऊ। संसद में महिलाओं के 33 फीसदी आरक्षण बिल के पास होने एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नारी वंदन और अभिनंदन के कार्यक्रम से महिलाओं में हर्ष का माहौल है। सोमवार को सरकंडा, सोनौरा, खालिसा आदि गाँवो में भाजपा नेत्री व निवर्तमान विधानसभा प्रत्याशी पूनम सरोज नारी वंदन के विभिन्न कार्यक्रमों में शरीक हुए एवं उनके साथ अय्योजित सभा में सरकार की उपलब्धियों की चर्चा की।
पूनम सरोज ने एकत्रित महिलाओं को बताया कि भारत सरकार द्वारा नारी के सशक्तिकरण के लिए नारी शक्ति अधिनियम लागू कर देश की नारियों का सम्मान बढ़ाने का काम किया है। इसी नए अधिनियम को लेकर पूरे देश में मातृशक्तियां हर्षोल्लास के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल की प्रशंसा कर रही हैं। समाज के लोगों द्वारा प्रधानमंत्री को लगातार बधाई संदेश भेजे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आजादी के इतने साल बीत जाने के बाद अगर किसी ने नारी को सम्मान दिया है, तो वह इस देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।
कार्यक्रम में भाजपा नेत्री पूनम सरोज, मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा संयोजक लालजी वर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष रामसरन चौहान, अंकित सरोज आदि के द्वारा सरिता, कविता, मधु, लता, परमेश्वरी, कलावती, शशिकला, मनोरमा, सावित्री आदि मात्र शक्तियों का स्वागत अभिनंदन किया गया।
Post a Comment