पिताजी ने चिकित्सकीय सेवाओं से करहाँ परिक्षेत्र में बनाई एक विशिष्ट पहचान
करहाँ, मऊ। मेरे पूज्य पिताजी स्वर्गीय डॉक्टर हँसनाथ सिंह करहाँ परिक्षेत्र के ख्यातिप्राप्त, मिलनसार एवं व्यवहारकुशल चिकित्सक रहे हैं। उन्होंने बलिया से यहाँ आकर अपने कठिन परिश्रम से फर्श से अर्श तक का सफर तय किया एवं अपनी कुशल चिकित्सकीय सेवाओं से समाज में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई।
पिताजी हँसमुख स्वभाव के मनोवैज्ञानिक परख वाले अद्भुत व्यक्तित्व थे। जो उनसे मिलता उन्हीं का होकर रह जाता। आज परिवार जहाँ भी है, सब उनके पुण्य व पुरुषार्थ का प्रतिफल है। पितृपक्ष में आदरणीय माताजी सहित सम्पूर्ण परिवार एवं करहाँ परिक्षेत्र वासियों की तरफ से भावपूर्ण नमन एवं सादर श्रद्धासुमन।
डॉ. कुँवर अनुराग सिंह, करहाँ-मऊ
Post a Comment