लोंगो की मदद से समाज में बनाई सामाजिक पहचान: राजा यादव
करहाँ, मऊ। हमारे बड़े पिताजी स्वर्गीय राजेश यादव अपने समाज एवं गरीब लोंगो की मदद करते रहते थे। इन कार्यों से समाज में उनकी पहचान नेताजी के रूप में हो गयी। युवा अवस्था में वे कबड्डी तथा बालीवाल के अच्छे खिलाड़ी एवं आयोजनकर्ता रहे।
करहां जिला पंचायत सदस्य के रूप में भी उन्हें जनता ने सेवा का सौभाग्य प्रदान किया था। वे नेवादा स्थित सी.पी. इंटर कॉलेज के संरक्षक भी थे। बीमारी के कारण असमय उनके देहावसान से हम सभी दुखी रहते हैं। आज भी हम लोंगो को नेताजी सदैव याद आते हैं। पारिवारिक सदस्यों सहित नेवादा व करहां की जनता की तरफ से भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं नमन।
भतीजा युवा नेता अभिषेक यादव राजा, नेवादा-मऊ
Post a Comment