Top News

इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अधिवक्ता को पत्नीशोक

इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अधिवक्ता को पत्नीशोक


करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना तहसील अंतर्गत चकजाफरी गांव के निवासी इलाहाबाद उच्च न्यायालय के प्रतिष्ठित अधिवक्ता की पत्नी का शुक्रवार को इलाज के दौरान वाराणसी के सरसुन्दरलाल चिकित्सालय में हो गया। अंतिम संस्कार उसी दिन देर शाम गाजीपुर गंगा घाट पर किया गया।

अधिवक्ता जनार्दन सिंह की 52 वर्षीय पत्नी नीलम सिंह कुछ ही दिन की बीमारी में शरीर छोड़ दीं। उनके पीछे अविवाहित किशोरवय एक पुत्री और दो पुत्र हैं। इस असामयिक और दुखद निधन से गांव क्षेत्र सहित, पूरा बयालीस और जिला कोर्ट मऊ व इलाहाबाद उच्च न्यायालय में शोक का माहौल रहा। सभी इस आकस्मिक घटना से मर्माहत हैं तथा उनके निज धाम पर पहुँचकर शोक संतप्त परिवार को ढाढस बधाते हुए दिवगंत की आत्मशांति हेतु प्रार्थना कर रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post