रामनवमी पर मंदिरों में रामलला का चित्र लगा किया पूजन
करहाँ (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा के करहां व मुहम्मदाबाद गोहना भाजपा मंडल के विभिन्न मंदिरों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रीराम मंदिर अयोध्या के प्रभु श्रीरामलला विराजमान का चित्र लगाकर पूजन-अर्चन किया।
उक्त कार्यकर्ताओं द्वारा शिव मंदिर रामघाट, दुर्गा मंदिर देवलास, शनिचरा मंदिर सोफीगंज, बाबा घनश्याम दास मंदिर गुरादरी मठ सहित विभिन्न मंदिरों में रामलला का चित्र लगाकर पूजा-अर्चना की गयी। मिली जानकारी के अनुसार विभिन्न कार्यकर्ताओं को इसके लिए जिम्मेदारी दी गई थी।
बताया गया कि भाजपा नेत्री पूनम सरोज, मुहम्मदाबाद गोहना मंडल अध्यक्ष रामशरन चौहान व करहां मंडल अध्यक्ष ओमकार सिंह मुन्ना के नेतृत्व में आदर्श आचार संहिता का सम्मान व पालन करते हुए कार्यकर्ताओं ने रामनवमी पर अयोध्या में प्रभु श्रीराम के सूर्य तिलक व जन्मोत्सव को सेलिब्रेट किया तथा देशवासियों के कुशल-मंगल की कामना की गई। इस अवसर पर लालजी वर्मा, अंकित सरोज, ठाकुर प्रसाद सिंह, सुभाष चौधरी, छोटू प्रसाद, बबलू बरनवाल, कतवारु सिंह, भैरव सिंह गोपाल सिंह, प्रियंका पांडेय, अनमोल साहू, मनोज गुप्ता आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Post a Comment