Top News

अज्ञात वाहन चालक की टक्कर से घायल वृद्ध की मौत, केस दर्ज

अज्ञात वाहन चालक की टक्कर से घायल वृद्ध की मौत, केस दर्ज

करहाँ (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के रामनगर मोड़ व पश्चिम पट्टी के बीच सोमवार को पूर्वाह्न एक वाहन की टक्कर से घायल वृद्ध की मौत हो गयी। मृतक के पोते ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की अपील की है।

दर्ज प्राथमिकी में आजमगढ़ जनपद के मुबारकपुर थानांतर्गत गूंजरपार निवासी प्रेमचंद ने बताया है कि उसके दादा महेश मकरी गांव से एक शादी में शामिल होकर वापस आते समय सोमवार की सुबह करीब 09:30 बजे रामनगर मोड़ व पश्चिम पट्टी के बीच चार पहिया वाहन संख्या यूपी50सीपी1528 के अज्ञात वाहन चालक के लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए पीछे से जोरदार टक्कर मारकर भाग गया। गंभीर चोटो को देखते हुये उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां रास्ते मे उनकी मृत्यु हो गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post