Top News

रात के आंधी-पानी में उखड़े पेड़, खम्भे, तार व उड़े छप्पर

रात के आंधी-पानी में उखड़े पेड़, खम्भे, तार व उड़े छप्पर

करहाँ (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना विकास खंड के करहां परिक्षेत्र में रात की तेज हवा और पानी ने काफी क्षति पहुंचाई है। क्षेत्र के अनेक स्थानों पर पेड़ और डालियां गिर गयी। इससे बिजली के खंभे, तार व केबिल टूट गये। कई घरों के छप्पर, सीमेंट व टीनशेड उड़ गये। आम, जामुन और सब्जी की फसलों को भी भारी नुकसान हुआ है। बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा युद्धस्तर पर मरम्मत कर बिजली आपूर्ति बहाल की गयी।

सोमवार व मंगलवार की रात करीब 02:30 से 03:15 तक तेज आंधी-पानी और तूफान के कारण बिजली व्यवस्था सहित आम लोंगो को नुकसान हुआ है। पेड़ और डालियां टूटने से टड़वा, शमशाबाद, नगपुर, गद्दोपुर में खंभे टूटकर गिर गये। करहाँ राजपूताना मोड़ पर पेड़ गिरने से तार टूटकर बिखर गया, वहीं माहपुर स्थित नटबस्ती के पास केबिल टूट गयी है। बिजली विभाग के कर्मचारियों के द्वारा युद्धस्तर पर लगकर इनकी मरम्मत की गयी।

मिली जानकारी के मुताबिक समाचार लिखे जाने तक लगभग सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति चालू हो चुकी है जबकि गिरे पेड़ एवं डालियों को ग्रामीणों की मदद से काटकर हटाया गया और रास्ते तथा तार आदि मुक्त कराये गये।



Post a Comment

Previous Post Next Post