Top News

वलीदपुर नगर पंचायत द्वारा निकाली गयी मतदाता जागरूकता रैली

वलीदपुर नगर पंचायत द्वारा निकाली गयी मतदाता जागरूकता रैली

करहाँ (मऊ) : नगर पंचायत वलीदपुर द्वारा शुक्रवार को सुबह मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। यह रैली नगर पंचायत कार्यालय से शुरू होकर वलीदपुर बाजार तक विभिन्न मुहल्लों से होकर गुजरते हुए पुनः नगर पंचायत कार्यालय पर जाकर समाप्त हुई।

नगर पंचायत अध्यक्ष सावित्री गुप्ता व अधिशासी अधिकारी अर्जुन कुमार के नेतृत्व में कर्मचारियों की इस रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। हाथों में स्लोगन लिखी विभिन्न तख्तियों के साथ नगर पंचायत के कर्मचारी नारा लगाते हुये चल रहे थे। "सब काम छोड़ दो, वोट दो वोट दो, नर हो या नारी, मतदान करना जरूरी, पहले मतदान फिर जलपान आदि के नारों के साथ हाथों में बैनर लेकर कर्मचारीगण बढ़ रहे थे।

इस अवसर पर नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक राजेश कुमार, सभासद कामता प्रसाद व लालसा प्रसाद, कर्मचारी धर्मेश यादव, गोलू, कुमार, मोहम्मद शाहिद, बीएमडी स्कूल के प्रधानाध्यापक चंदन कुमार गुप्ता, धीरज शर्मा आदि दर्जनों लोग रैली में चल रहे थे।



Post a Comment

Previous Post Next Post