रेलवे स्टेशन के पास मिली लाश से सनसनी, मामा ने किया शिनाख्त
करहाँ, मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे में रेलवे स्टेशन के समीप स्थित दुकानों के पीछे शुक्रवार की सुबह एक युवक की लाश देखी गई। स्थानीय लोंगो ने फौरन पुलिस को सूचित किया। पुलिस को तलाशी में मिली एक पर्ची पर लिखे मोबाइल नंबर पर फोन करने से मृतक के मामा ने आकर लाश की पहचान किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु जिला अस्पताल भेज दिया है।
बता दें कि कुछ लोग रेलवे प्रांगण में निर्मित दुकानों के पीछे युवक की लाश देखकर सन्न रह गये। खबर फैलते ही वहाँ भींड़ इकट्ठा हो गयी। सूचना पाकर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव की जांच किया तो मृतक की जेब से मोबाइल नंबर लिखी एक पर्ची बरामद हुई। फोन करने पर वह नंबर मृतक के मामा का निकला। उन्होंने आकर शव की शिनाख्त 38 वर्षीय चंद्रशेखर चौहान पुत्र रामअवध चौहान निवासी सरायसादी, थाना घोसी, जिला मऊ के रूप में किया।
बताया गया कि मृतक चंद्रशेखर एड्स रोग से पीड़ित था और साथ ही नशे का लती था। हो सकता है कि अधिक नशे के कारण उसने जान गंवाई हो। पुलिस ने मृत्यु के असली कारणों की जाँच हेतु शव को कब्जे में लेकर पंचनामा आदि बनाकर अन्त्य परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेजवा दिया।


Post a Comment