Top News

सीईओ स्वदेश कुमार सिंह के अनुसार कैसे हों हमारे सांसद-?

सीईओ स्वदेश कुमार सिंह के अनुसार कैसे हों हमारे सांसद-?

करहाँ (मऊ) : हमारे घोसी लोकसभा क्षेत्र में उच्च तकनीकी शिक्षण संस्थाओं एवं अच्छे मानक के अस्पतालों का अभाव है। साथ ही रोजगार के अच्छे अवसर भी जनपद के अंदर विद्यमान नहीं हैं। इसलिये उक्त आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए छात्रों एवं युवाओं का बड़ा वर्ग बाहर जाने के लिए विवश है। हमारे घोसी लोकसभा का सांसद ऐसा पढ़ा-लिखा और इन सुविधाओं के विकास के लिए कटिबद्ध होना चाहिए।

सांसद ऐसा हो जो क्षेत्र की जनता से कदम से कदम मिलाकर चले, लोंगो की समस्याएं समझे और उसे दूर करने का ईमानदारी पूर्वक वास्तविक प्रयास करे। सांसद को देश काल की परिस्थितियों के अनुरूप क्षेत्र के लिए नीति निर्धारण में भी पारंगत होना चाहिए।

◆स्वदेश कुमार सिंह, प्रबंध निदेशक जीईओ। ग्राम व पोस्ट- भदीड़, जिला- मऊ



Post a Comment

Previous Post Next Post