Top News

स्नातक छात्र रुद्र तिवारी द्वारा पहली बार मतदान

स्नातक छात्र रुद्र तिवारी द्वारा पहली बार मतदान

करहाँ (मऊ) : मैं अपने लोकसभा क्षेत्र के चुनाव में प्रथम बार मतदान करूंगा और मुझे बहुत खुशी है कि मुझे लोकतंत्र का पर्व मनाने का पहली बार मौका मिल रहा है। हमारे द्वारा क्षेत्र से ऐसा सांसद चुना जाएगा जो आधुनिक विचारों से प्रेरित हो और क्षेत्र को भविष्य के हिसाब से विकसित करे। हमारे क्षेत्र का सांसद शिक्षित व विकसित सोच का होना चाहिए जो जनपद को एक अलग पहचान दिला सके।

जनपद की संस्कृति व पर्यटन को एक अलग पहचान दिलाई जानी चाहिए ताकि निवेशक क्षेत्र में निवेश कर शिक्षा, स्वास्थ व रोजगार की सुविधाएं विकसित करें। साथ ही सभी को मतदान प्रतिशत बढ़ाने का भी प्रयास करना चाहिए।

◆रुद्र तिवारी, स्नातक छात्र.. ग्राम व पोस्ट- नगपुर, मऊ



Post a Comment

Previous Post Next Post