नंदकिशोर कुमार का पहली बार मतदान
करहाँ (मऊ) : पहली बार मतदान करने को लेकर काफी उत्साहित हूं। प्रथम बार मतदान करने का अवसर मिल रहा है इसलिए काफी सोच समझकर मतदान करना है। मैं चाहता हूं कि वोट उस प्रत्याशी को जाए जो विकास को प्राथमिकता दे। सांसद चाहे जो वह हमारे मऊ जनपद का चतुर्मुखी विकास करने के लिए कटिबद्ध हों। जनपद में रोजगार की दृष्टि से विकास की असीम संभावनाएं हैं, इसलिए हमारा सांसद रोजगार के अवसर बढ़ाने वाला होना चाहिए।
जनप्रतिनिधि के भीतर रोजगार के साथ ही क्षेत्र में विकास को अलग पहचान दिलाने का माद्दा होना चाहिए। मैं अपने गांव और मित्र मंडली के लोंगो को शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित भी कर रहा हूं।
-नंदकिशोर कुमार, प्रबंधक डीएमएलटी इंस्टिट्यूट, घुटमा, करहां, मऊ


Post a Comment