घर के सामने गड्ढा खोदने से मना करने पर मारपीट, 3 घायल, 5 पर केस
करहाँ (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र के चकजाफरी गांव में घर के सामने गड्ढा खोदने से मना करने पर गाली-गुप्ता, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। इसमें तीन लोग घायल हैं, जबकि पीड़िता ने सोमवार को पांच लोंगो के खिलाफ केस दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है।
उक्त गांव निवासिनी अंशिका पुत्री श्यामविजय ने दर्ज केस में आरोप लगाया है कि मेरे घर के सामने गांव निवासी विपक्षीगणों ने गड्ढा खोद दिया है। मना करने पर शैलेंद्र, सबरजीत, कान्हा, मोनू व रामवृक्ष आदि गाली गुप्ता देते हुए मारने-पीटने लगे। इसमें अंशिका, पिता श्यामविजय व उसके चाचा गंभीर रूप से घायल हो गये हैं।
Post a Comment