Top News

उत्कृष्ट सेवा के लिए डॉक्टर पवन मद्धेशिया को डीएम ने किया सम्मानित

उत्कृष्ट सेवा के लिए डॉक्टर पवन मद्धेशिया को डीएम ने किया सम्मानित

करहाँ (मऊ)  : मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा निवासी व जनपद के ख्यातिलब्ध नेत्र चिकित्सक डॉक्टर पवन मद्धेशिया को उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम प्रवीण कुमार मिश्र ने सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने उन्हें मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर अभिनानंदन किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि चिकित्सा सेवा सबसे पुनीत और अहम कार्य है। चिकित्सक लोगों को  नया जीवन देता है। डॉक्टर पवन मद्धेशिया ने हजारों लोगों की जिंदगी में नई रोशनी बिखेरा है, जिससे हजारों लोगों की जिंदगी में अंधेरा दूर हुआ है। डॉक्टर पवन मद्धेशिया जनपद के एक मात्र ऐसे चिकित्सक हैं, जिन्होंने आंखों की बीमारी खासकर मोतियाबिंद के इलाज में अब तक 11 हजार से अधिक मरीजों का सफल ऑपरेशन किया है।

चिकित्सा विभाग द्वारा दस्तक कार्यक्रम के अंतर्गत उनके सराहनीय कार्य के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में सम्मानित किया गया। डॉक्टर पवन मद्धेशिया ने कहा कि एक चिकित्सक का कर्तव्य है कि वह मरीज को उचित परामर्श और सही समय पर सही इलाज दे। कहा कि मऊ जनपद में चिकित्सा सेवा शुरू करने के दौरान उन्होंने अपने दादा स्वर्गीय राजाराम और पिता हरिद्वार गुप्ता द्वारा किए गए समाज सेवा और जन सेवा से प्रेरणा लेकर चिकित्सा कार्य शुरू किया ताकि  लोगों को सस्ता और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिल सके। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित दर्जनों चिकित्सा और गणमान्य मौजूद रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post