पत्रकार की माता के निधन पर शोकसभा का आयोजन
(मऊ) : घोसी ब्लाक क्षेत्र के तड़ियांव गांव निवासी एक सन्देश हिन्दी दैनिक समाचार पत्र के जिला प्रभारी सतीश कुमार पाण्डेय की 74 वर्षीय माता तारा पांडेय का निधन शुक्रवार की शाम में हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। जिनका अंतिम संस्कार शनिवार को गाजीपुर के जनता घाट पर किया गया। अंतिम संस्कार उनके छोटे पुत्र सतीश कुमार पाण्डेय ने किया। उनके शव यात्रा में सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। मृतक तारा पांडेय अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गयी है।
उनके निधन की खबर सुनकर पत्रकारों सहित पूरे क्षेत्र मे शोक की लहर दौड़ गई है। शनिवार को मृतक की आत्म शांति के लिए पत्रकार सतीश कुमार पाण्डेय के आवास पर एच.एन. सिंह पत्रकार की अध्यक्षता में एक शोक सभा आयोजित की गई। जिससे उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रख कर ईश्वर से प्रार्थना किया कि उनकी आत्मा को शांति मिले।
इस मौके पर मुख्य रूप से एच.एन. सिंह, कमलेश कुमार, प्रेमशंकर पान्डेय, अशोक सिंह, उमाशंकर उपाध्याय, देवेन्द्र कुशवाहा, अरूण मिश्रा, उमाकांत त्रिपाठी, संजय तिवारी, मनोज वर्मा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Post a Comment