मठ गुरादरी से देवघर रवाना हुआ शिवभक्तों का समूह
करहाँ (मऊ) : करहाँ परिक्षेत्र के शिवभक्तों का एक समूह गुरुवार को सायंकाल मठ गुरादरी धाम से देवघर रवाना हुआ। बाबा घनश्याम साहब का दर्शन-पूजन कर बोल-बम व हर-हर महादेव के जयघोष के साथ निजी साधन से बाबा धाम को प्रस्थान किया। यह जत्था बाबा बैजनाथ धाम, बाबा बासुकीनाथ व विन्ध्याचल धाम की यात्रा सम्पन्न कर वापस आयेगा।
स्थानीय मान्यताओं के अनुसार करहाँ परिक्षेत्र से जुड़े बयालिस गांवो के निवासीगण प्रत्येक शुभ कार्य की शुरुआत यहां के पवित्र धाम गुरादरी मठ से करते हैं। इसी क्रम में करहाँ, नगपुर व माहपुर ग्रामवासी अनिल वर्मा, अशोक यादव, सोनू मौर्य, पप्पू गुप्ता, बृजेश मौर्य, सत्यम मौर्य आदि शिवभक्तों ने मठ गुरादरी के पवित्र गंगा सरोवर में स्नान कर परिक्रमा की। तत्पश्चात बाबा घनश्याम साहब की समाधि पर मत्था टेक इस जलाभिषेक धार्मिक यात्रा की शुरुआत की।


Post a Comment