उप जिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी ने किया पौधरोपण
करहाँ (मऊ) : स्वदेश न्यूज़ चैनल के माध्यम से बुधवार मुहम्मदाबाद गोहना में "एक पेड़ मां के नाम" की मुहिम के साथ पौधरोपण किया गया। पुष्पवाटिका मैरेज हाल व यूनियन बैंक के बगल में एसडीएम व सीओ के हाथों पौधे लगाये गये।
मुख्य अतिथि के रूप में रहे मुहम्मदाबाद गोहाना के उप जिलाधिकारी हेमंत कुमार चौधरी एवं क्षेत्राधिकार डॉक्टर अजय विक्रम सिंह के द्वारा पौधा लगाया गया। पौधरोपण के पश्चात उप जिला अधिकारी ने कहा कि सभी लोगों को सुरक्षित रहने के लिए पेड़ लगाना अति आवश्यक है। अगर प्रत्येक व्यक्ति एक पेड़ लगाए तो अधिक मात्रा में हमको ऑक्सीजन की प्राप्ति होगी। जिसे सभी लोगों का जीवन सुरक्षित एवं आनंदित रहेगा हर व्यक्ति की जिम्मेदारी होती है कि ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाए और ऑक्सीजन की कमी को पूरा करें। उप जिलाधिकारी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र से लेकर के शहरी क्षेत्र में भी पेड़ लगाना अति आवश्यक जरूरी है।
इस कार्यक्रम का आयोजन स्वदेश चैनल के ब्यूरो चीफ राजेश दूबे, हिंदी दैनिक मासिक पत्रिका सारण दृष्टि, नेशनल खबर 9 के सह संपादक भास्कर उर्फ रिंकू सिंह, अलीम अहमद, सुफियान खान, आजमगढ़ ब्यूरो मनीष पांडेय, पत्रकार रामकेश चौहान, बृजेश सिंह, मोहम्मद शाहिद, वसीम अहमद आदि सहित आजमगढ़ मऊ के तीन दर्जन से ज्यादा पत्रकार उपस्थित रहे।



Post a Comment