प्रबंध समिति व शिक्षकों ने अभिभावकों संग किया संवाद
करहाँ (मऊ) : शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों में माह के प्रथम बुधवार को विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक होती है। इस क्रम में बुधवार को खंड शिक्षा अधिकारी के निर्देशानुसार, सौसरवां, सद्धोपुर, अन्नूपार, नगरीपार, मालव, शमशाबाद, सुरहुरपुर आदि प्राथमिक विद्यालयों में प्रबंध समिति व अभिभावकों के बीच बच्चों की शिक्षा व उनके विकास को लेकर विभिन्न पहलुओं पर संवाद हुआ।
बैठक में प्रत्येक नामांकित बच्चों के अभिभावक व विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों द्वारा बच्चों के ड्रेस, उपस्थित, मिडडे मील, स्वास्थ्य आदि विषयो पर चर्चा हुई। प्रधानाध्यापक हरि गोविंद सिंह ने कहा कि बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य होनी चाहिए। बच्चों का पूरी तरीके से ध्यान माता-पिता को रखना अति आवश्यक है। ताकि बच्चे पूरे ड्रेस में विद्यालय नियमित आयें। बताया गया कि बच्चों को साप्ताहिक मीनू के अनुसार भोजन दिया जाता है। भोजन के अलावा सप्ताह में एक बार दूध और फल भी दिया जाता है। बच्चे देश के भविष्य हैं इसलिए उन्हे शिक्षित और चरित्रवान बनाना अभिभावक और अध्यापकों की नैतिक जिम्मेदारी है।



Post a Comment