Top News

सवर्ण विकास मंच के जिलाध्यक्ष बने विष्णुकांत श्रीवास्तव

सवर्ण विकास मंच के जिलाध्यक्ष बने विष्णुकांत श्रीवास्तव

करहाँ (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना विकास खंड के करहां रसूलपुर निवासी विष्णुकांत श्रीवास्तव को सवर्ण विकास मंच का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इस खबर से क्षेत्रवासियों में हर्ष की लहर है। लोग उनसे मिलकर तथा विभिन्न सोसल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से बधाई दे रहे हैं।

बता दें कि सवर्ण विकास मंच के प्रदेश महामंत्री अजय कुमार श्रीवास्तव के अनुमोदन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत सिंह की अनुमति पर लखनऊ में हुई बैठक के दौरान राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुधीर दूबे ने विष्णुकांत श्रीवास्तव को सवर्ण विकास मंच के कायस्थ विंग का मऊ जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। नवोदित जिलाध्यक्ष बने विष्णुकांत श्रीवास्तव ने कहा कि मैं अपने समाज के लिए हक की लड़ाई मजबूती से लड़ूंगा और जब तक यह लड़ाई जीत नहीं जाता, तब तक निरंतर संघर्ष करता रहूंगा।

जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर संतोष श्रीवास्तव, सुनील सिंह, सुधीर श्रीवास्तव, शहजादे खां, विनय श्रीवास्तव, सुरेश वर्मा, मौलाना इनामुलहक, डाक्टर अरविंद श्रीवास्तव, एखलाख अहमद, प्रमोद श्रीवास्तव, अभिषेक यादव, अशोक श्रीवास्तव आदि ने बधाई दिया है।



Post a Comment

Previous Post Next Post