Top News

भारत परिषद के संस्थापन समारोह में गाँव सरकार को मजबूत बनाने पर जोर

भारत परिषद के संस्थापन समारोह में गाँव सरकार को मजबूत बनाने पर जोर

करहाँ (मऊ) : पिछले दिनों आँखीपुर में भारत परिषद संगठन का 33वां स्थापन दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विविध कार्यक्रम हुए और वक्ताओं ने संगठन की मजबूती और कार्य विस्तार पर प्रकाश डाला। साथ ही गाँव सरकार को मजबूत करने पर सबसे अधिक बल दिया गया।

चंद्रभूषण पांडेय पूर्व न्यायाधीश राष्ट्रीय अध्यक्ष नैतिक पार्टी, भारत परिषद व राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। इसमें मंडल व जिला स्तर के पदाधिकारी व सदस्यगण मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बेचू यादव प्रदेश महासचिव भारत परिषद ने की।

संगठन के आजमगढ़ अध्यक्ष सुरेश ने उद्बोधन की शुरुआत करते हुए कहा कि गांव सरकार मजबूत बने। इस पर प्रमुख रूप से बल देते हुए बताया की जब तक गाँव सरकार मजबूत नहीं होगी, तब तक देश को विकसित व सशक्त नहीं किया जा सकता। कहा कि ग्राम प्रधानों की समस्या बहुत गंभीर है। बताया कि कई एक जगह ग्राम पंचायत स्तर का काम देखने वाले अधिकारी एक दम निरंकुश हो गये हैं। जबकि ग्रामप्रधानों की आमदनी से कई गुना खर्च ज्यादा हो रहा है। पाकेट मनी के रुप में पांच हजार रुपए तक मिलता है। जबकि गांव प्रधान की जिम्मेंदरियों में किसी के घर दुःख-सुख, शादी-विवाह से लेकर जीवन-मरण तक, ब्लाक से लेकर जिला तक, अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक सबके साथ शामिल होना पड़ता है। यह सब कुछ प्रधान को झेलना पड़ता हैं। जबकि वहीं सचिव वेतन भोगी होता है। उसकी औपचारिक सेलरी होती है। इसलिए पंचायती राज्य सरकार को चाहिए कि प्रधान को सचिव से कुछ ज्यादा वेतन मिले। क्योंकि सारी जिम्मेदारी प्रधान की होती है। यदि ऐसा हुआ तो गांवों से भ्रष्टाचार ख़त्म करना आसान होगा। ग्राम सभा का विकास मानक के अनुरुप होगा।

इस समारोह में मुख्य रूप से पूर्वांचल प्रभारी धन्नजय चौबे, मधु सिंह कि.सा. प्रकोष्ठ अध्यक्ष जिला बलिया, कि. सा.प्र. जिला अध्यक्ष सतीश प्रजापति मऊ, अध्यक्ष अर्जुन राम प्रजापति भारत परिषद मऊ, श्रीश्री108 उमाशंकर महराज, बिजय बहादुर यादव मंडल प्रभारी, डा. अशोक कुमार, रामप्रवेश, सतीश पांडेय आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post