Top News

पुल की रेलिंग से टकरा खाई में गिरी कार, दो घायल

पुल की रेलिंग से टकरा खाई में गिरी कार, दो घायल

◆कार के उड़े परखच्चे, पुल की रेलिंग भी क्षतिग्रस्त

◆सीएचसी से घायल रेफर, जिले के हायर सेंटर में चल रहा इलाज

करहाँ (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के करहाँ-जहानागंज मार्ग पर शनिवार की रात लगभग 09 बजे मालव वाले नहर पुल से एक अनियंत्रित कार टकराकर खाई में गिर पड़ी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने कार में घायल पड़े दो युवकों को बाहर निकाल अस्पताल भेजवाया, जबकि हाइड्रा के सहारे कार को बाहर निकलवाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुहम्मदाबाद गोहना थानांतर्गत कमालपुर-पहाड़पुर ग्राम निवासी आनंद चौहान व उसके रिश्तेदार शिवम चौहान पीले रंग की यूपी 15 डब्ल्यू 5214 संख्या की अल्टो कार से करहाँ की तरफ से घर जा रहे थे। रात करीब 09 बजे जैसे ही वह लोग मालव नहर वाले पुल के पास पहुंचे कि अनियंत्रित होकर कार पुल की रेलिंग से टकराकर खाई में गिर पड़ी। तेज आवाज सुन आसपास के लोग पहुंचे और खाई में गिरी कार देख लग्गूपुर पुलिस बूथ पर सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे दोनो घायलों को बाहर निकलवाया एव परिजनों को सूचना देकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद गोहना भेजवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत देख उन्हें जिले के हायर सेंटर हेतु रेफर कर दिया गया। वहां उनकी हालत अब खतरे से बाहर बतायी जा रही है।



Post a Comment

Previous Post Next Post