Top News

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में बेटियों ने मारी बाजी

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में बेटियों ने मारी बाजी

करहां (मऊ) : शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना के कंपोजिट विद्यालय माहपुर में सोमवार को विद्यालय स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें बेटियों ने बाजी मारते हुये प्रथम चार स्थानों पर कब्जा किया। विद्यालय परिवार द्वारा इन्हें पुरस्कृत कर इनका उत्साहवर्धन किया गया।

उक्त प्रतियोगिता में कक्षा 7 की सानिया और कक्षा 8 की अर्शिया सयुंक्त रूप से विजेता रही। द्वितीय स्थान पर शबनम, तृतीय दीक्षा राव, चतुर्थ शिल्पा, प्रियंका व नेहा रही। पांचवे स्थान पर लड़को में वाकिब रहे। पांच स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को विद्यालय के तरफ़ से पुरस्कृत किया गया।

बच्चों के अन्दर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के मद्देनजर हर माह सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की जाती हैं। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में पुरस्कृत होने पर बच्चों के अंदर विशेष उत्साह दिखा। साथ ही निपुण भारत मिशन के सपने को साकार करने के लिए बच्चे प्रतिबद्ध दिखे।

Post a Comment

Previous Post Next Post