Top News

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सानिया व अर्शिया बनी विजेता

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सानिया व अर्शिया बनी विजेता

करहाँ (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय माहपुर में सोमवार को विद्यालय स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता हुई। इस सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में कक्षा 07 की सानिया और कक्षा 08 की अर्शिया को सयुंक्त रूप से विजेता घोषित किया गया। शबनम को द्वितीय, दीक्षा राव को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। शिल्पा, प्रियंका व नेहा को चतुर्थ तथा छात्र वाक़ीब पंचम स्थान पर रहे। इसमें इन प्रथम पाँच स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

इस दौरान सहायक अध्यापक राजीव मौर्य ने बताया कि बच्चों के अंदर निपुण लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति तत्परता जागृत करने के लिए यह प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इस तरह के आयोजनों से बच्चों के अंदर कुछ अच्छा करने की प्रबल भावना प्रकट होती है। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक प्रेमशंकर तिवारी सहित शैक्षणिक स्टाफ अभिषेक सरोज, रामा राम, नीलिमा दूबे, नीलम यादव, गौतम विश्वकर्मा व सभी रसोईयां माँ मौजूद रहीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post