Top News

अधेड़ को मारपीट कर किया घायल, जान से मारने की दी धमकी

अधेड़ को मारपीट कर किया घायल, जान से मारने की दी धमकी

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के सद्धोपुर गांव निवासी एक युवक ने पड़ोस के ही एक अधेड़ व्यक्ति को मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुये चला गया। इस बाबत पीड़ित के भाई ने रविवार को केस दर्ज करा कर आरोपित के विरुद्ध कार्यवाही की गुहार लगाई है।

दर्ज मुकदमे के अनुसार गांव निवासी चंद्रभान सिंह शनिवार को दिन में लगभग 03 बजे अनुसूचित बस्ती की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते मे स्थित एक गुमती के पास गांव के ही मनोज सिंह उन्हें लाठी-डंडे व लात-घुसे से बुरी तरह मारने लगे। पीड़ित के भाई ओमकार सिंह ने दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि जब मेरे भाई किसी तरह जान बचाकर भागे तो उक्त मनबढ़ व आपराधिक किस्म के सख्स ने कहा कि इस बार तो बच गये अगली बार जान से मार दूंगा। पीड़ित के भाई ने आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा कर उचित कार्यवाही की मांग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post