Top News

बूथ एवं शक्ति केंद्र के चुनाव अधिकारियों की हुई घोषणा

बूथ एवं शक्ति केंद्र के चुनाव अधिकारियों की हुई घोषणा

करहाँ (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा अंतर्गत करहां भाजपा मंडल की गुरुवार को भांटीकला गांव में संगठनात्मक कार्यशाला हेतु एक आवश्यक बैठक आयोजित हुई। इसमें आगामी बूथ व शक्ति केंद्रों के अध्यक्षो के चुनाव पर चर्चा की गई। साथ ही बूथ एवं शक्ति केंद्र के चुनाव अधिकारियों की घोषणा की गई।

संगठन पर्व की इस कार्यशाला के मुख्य अतिथि प्रांतीय परिषद के सदस्य व जिला सह चुनाव अधिकारी छोटू प्रसाद रहे। उन्होंने करहां मंडल के कार्यकर्ताओं, वर्तमान बूथ व शक्ति केंद्र के अध्यक्षों संग गहन विचार विमर्श किया। बताया कि आनलाइन सदस्यता अभियान के उपरांत पार्टी बूथ स्तर से नये अध्यक्षों का निर्वाचन करते हुए संगठनात्मक चुनाव को आगे बढायेगी।

इस कार्यशाला का संचालन करहां भाजपा युवा मोर्चे के मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत तिवारी ने किया। इस अवसर पर मुहम्मदाबाद गोहना मण्डल अध्यक्ष रामसरन चौहान, करहा मंडल अध्यक्ष ओमकार सिंह मुन्ना, पूर्व सदस्य जिला पंचायत आशीष चौधरी, महामंत्री अंकित सरोज, भूपेंद्र सिंह, मंडल उपाध्यक्ष रितिक सिंह, महामंत्री मानवेंद्र प्रताप सिंह, हरिशंकर चौहान, इंद्रपाल, धनंजय सिंह, जितेंद्र कश्यप आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post