बाल दिवस पर आर.ए.एफ. महिला पीजी कालेज में लगा बाल मेला
करहाँ (मऊ) : करहाँ परिक्षेत्र के शमशाबाद स्थित आर.ए.एफ. महिला पीजी कालेज में बाल दिवस पर गुरुवार को बाल मेले का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के सामानों व व्यंजनों के स्टाल लगाये गये। कालेज स्टाफ व विभिन्न छात्राओं ने जमकर खरीददारी की एवं बाल मेले का आनंद उठाया।
बता दें कि बी.ए. एवं बी.एस.सी. भाग एक, दो व तीन, तथा एम.ए. भाग एक की समस्त छात्राओं ने समूह बनाकर विविध वस्तुओं एवं पकवानों का स्टाल सजाया। इन स्टालों पर बिक रहे फुलकी, इडली, चाऊमीन, पकौड़ी, पास्ता, चाट, मोमोज, काकलेट, सैंडविच, मंचूरियन, गुलाबजामुन, काफी, जलेबी आदि को विभिन्न विद्यार्थियों एवं स्टाफ ने खरीदा एवं इसके जायके का लुत्फ उठाया।
इसके पहले कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर कालेज परिसर में स्थित आंवला वृक्ष के नीचे खीर बनाई गई। प्रबंधक रामाश्रय सिंह ने आंवला वृक्ष का पूजन कर खीर अर्पित किया। सभी छात्राओं को इस स्वादिष्ट खीर का कालेज परिवार की तरफ से प्रसाद स्वरुप वितरण किया गया।
इस अवसर पर प्रबंधक रामाश्रय सिंह, उपाचार्य शाहिद जमाल, डाक्टर पंकज सिंह, नीना चौरसिया, नीरज तोमर, सृष्टि यादव, बद्री सिंह, रिंकू यादव, आर.डी. चौहान, शाहिना परवीन, छोटेलाल भारती, आसमा ज्या, सुनील कुमार आदि उपस्थित रहे।





Post a Comment