ट्रांसफार्मर बदल 38 घंटे बाद बहाल हुई आपूर्ति
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना-चिरैयाकोट मार्ग के किनारे सुरहुरपुर दलित बस्ती का ट्रांसफार्मर मंगलवार की रात ख़राब हो जाने से बिजली गुल हो गयी। गांव वालों की सूचना और अनुरोध पर विभाग ने गुरुवार को ट्रांसफार्मर बदल विद्युत आपूर्ति बहाल करवाई।
बता दें कि मंगलवार रात्रि 8 बजे अचानक यहां लगा 63 केवी का ट्रांसफार्मर धू-धू कर जलने लगा। ट्रांसफार्मर जलता देख आस-पास के लोग इकठ्ठा हो गए ग्रामीणों की सूचना और आग्रह पर दो दिन बाद उसी क्षमता का पुनः ट्रांसफार्मर लगा दिया गया। ट्रांसफार्मर बदले जाने से ग्रामीणों ने संतोष जाहिर करते हुये राहत की सांस ली है।


Post a Comment