मरियम होमियों क्लिनिक एंड रिसर्च सेंटर पर धूमधाम से मनाई गई हैनीमैन की जयंती
मऊ। विश्व होमियोंपैथी दिवस पर मरियम होमियों क्लिनिक एंड रिसर्च सेंटर पठान टोला मऊ में फ्री कैम्प का आयोजन कर सैकड़ो मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवा दी गई। विदित हो कि होमियोंपैथ विधा कों जन्म देने वाले डॉक्टर सैमुअल हैनीमैन की जन्म जयंती 10 अप्रैल को मनाया जाता हैं। आज के दिन इस विधा कों जन्म देने वाले इस महान महा मानव का जन्म हुआ था। जिनके इस विधा के अविष्कार से आम आदमी को कम पैसे में उसके रोगों का जड़ से निदान होने में सफलता मिल सकी।
सैमुअल हैंनीमैन के जन्मदिन पर मरिमहोमियों क्लिनिक के डायरेक्टर डॉक्टर एम एस तनवीर द्वारा अपने क्लिनिक पर फ्री कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें आस पास के सैकड़ो मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर कर उनको मुफ्त दवा दी गई। डा० एम एस तनवीर ने कहा कि आज होमियोंपैथ से भी क्रिटिकल से क्रिटिकल रोगों का निदान बहुत ही कम पैसे में हो जाता हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि इस मेडिसिन का मरीज के उपर कोई साइड इफेक्ट भी नहीं पड़ता। अब बहत तेजी से लोगों का रुझान होमियों पैथ की ओर बढ़ रहा है।

Post a Comment