Top News

शिविर में 45 किसानों ने कराई फार्मर रजिस्ट्री

शिविर में 45 किसानों ने कराई फार्मर रजिस्ट्री

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के कमालपुर पहाड़पुर गांव में गुरुवार को किसानों की फार्मर रजिस्ट्री के लिए शिविर लगाया गया। इसमें उपस्थित संबंधित लेखपाल ने 45 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री की गयी।

पूर्व में दी गयी सूचना के अनुसार प्रातः 10 बजे से अपराह्न 02 बजे तक चले शिविर में फार्मर रजिस्ट्री से छूटे किसानों ने अपना कार्य सम्पन्न कराया। ग्राम प्रधान देवंती देवी, लेखपाल जयप्रकाश राम, पंचायत सहायक माधुरी चौहान की उपस्थिति में ग्राम पंचायत के विभिन्न गांवों एवं मुहल्लों के 45 किसानों ने फार्मर रजिस्ट्री कराया। लेखपाल द्वारा बताया गया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश के क्रम में सभी ग्राम पंचायत में जाकर कृषकों की फार्मर रजिस्ट्री कराया जाना अनिवार्य है। अगर समय रहते कृषक द्वारा अपना रजिस्ट्री नहीं कराया गया तो किसान सम्मान निधि रुक जाएगी। इस लिए गांवों में शिविर लगाकर फार्मर रजिस्ट्री की जा रही है। 

शिविर में कुछ किसानों द्वारा किसान सम्मान निधि न मिलने का आरोप लगाया गया, जिस पर लेखपाल द्वारा बताया गया कि सम्मान निधि पति-पत्नी दोनों को नहीं दिया जा सकता। परिवार में एक ही व्यक्ति को किसान सम्मान निधि का लाभ दिया जा सकता है। उपस्थित ग्रामीणों में कैलाश चौहान, शिवबचन राजभर, बलराम चौहान, राम प्रसाद राम, यशवंत चौहान, सुदर्शन सिंह, रमायन राजभर, हरी चौहान, रामनवल चौहान, राधिका देवी आदि दर्जनों किसान उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post