ब्लाक प्रमुख ने किया बुद्ध व अंबेडकर प्रतिमा का अनावरण
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक के अन्नूपार गांव में अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर स्थानीय ब्लाक प्रमुख रानू सिंह ने भगवान गौतम बुद्ध व संविधान निर्माता भारत रत्न डाक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा अनावरण किया। इस दौरान उपस्थित लोंगो को संबोधित करते हुए। उन्होंने इसे अपना सौभाग्य बताया।
रानू सिंह ने अन्नूपार ग्रामवासियो को बड़े कार्य के लिए बधाई दी। कहा कि इससे हमें एक तरह भगवान गौतम बुद्ध की बताई गई शिक्षाओं से जीवन जीने की कला प्राप्त होगी, वहीं दूसरी तरफ डाक्टर अंबेडकर के जीवन व संघर्षो से देश व समाज के लिए कुछ करने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने इस आयोजन के लिए उन्हें चुनने को अपने जीवन का सौभाग्य बताया।
इस अवसर पर डाक्टर धर्म सिंह गौतम, सुनील सिंह, बैजनाथ राम, चंद्रकांत तिवारी, ग्रामप्रधान राजेश राजभर, भूपेंद्र सिंह, भीम कुमार, रितिक सिंह सहित सैकड़ों महिला-पुरुष उपस्थित रहे।


Post a Comment