Top News

गांव चलो अभियान हेतु भाजपा कार्यकर्ताओं का दौरा


गांव चलो अभियान हेतु भाजपा कार्यकर्ताओं का दौरा

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा अंतगर्त भारतीय जनता पार्टी के करहां मंडल द्वारा गांव चलो अभियान के क्रम में भाँटीकला, याकूबपुर, दपेहड़ी आदि गांवों में घर घर संपर्क किया। जिला भाजपा महिला मोर्चे की उपाध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख मुहम्मदाबाद गोहना रानू सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लोंगों से संपर्क कर सरकार द्वारा पिछके 8 वर्षों में किए गए कार्यों को बताया। साथ ही पार्टी की नीतियों एवं विचारों से जुड़कर देश को विकसित राष्ट्र की श्रेणी में खड़ा करने का आह्वान किया।

इसमें अनुसूचित मोर्चे के जिला उपाध्यक्ष व करहां जिला पंचायत के पूर्व सदस्य आशीष चौधरी, करहां भाजपा मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, मंडल महामंत्री अंकित सरोज, किसान मोर्चे के मंडल अध्यक्ष धनंजय सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा सौरभ तिवारी, वर्तमान मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा करहां चंद्रकांत तिवारी, उपाध्यक्ष रितिक सिंह व प्रहलाद चौहान, प्रखंड अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद संतोष सिंह, आशुतोष सिंह, मोनू सिंह, कन्हैया खरवार, सुधीर सिंह, रोशन कश्यप, जितेंद्र कश्यप, नीरज कश्यप, संतोष सिंह, ज्ञानेंद्र प्रताप आदि दर्जनों लोग भ्रमण किये।



Post a Comment

Previous Post Next Post