अध्यक्ष व मंत्री पद पर होगी लड़ाई, अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन के चुनाव में बुधवार को नाम वापसी के बाद तस्वीर साफ हो गयी है। अध्यक्ष व मंत्री पद पर जहां लड़ाई तय हो गयी है, वहीं अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन होना सुनिश्चित है।
बता दें कि बुधवार को नाम वापसी के अंतिम समय अध्यक्ष पद के एक प्रत्याशी अधिवक्ता सूर्यबली ने अपना परिचय वापस ले लिया, जबकि महामंत्री पद पर किसी ने भी पर्चा वापस नहीं लिया। इस प्रकार अब अध्यक्ष पद पर दो और महामंत्री के लिए तीन अधिवक्ताओं में मुकाबला होगा। आगामी 15 अप्रैल को होने वाले तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन हेतु चुनाव के लिए बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच नाम वापसी हुई।
एक नाम वापसी के बाद प्रकार अब अध्यक्ष पद पर फिरोज अहमद सिद्दीकी और गुलाबचंद के बीच सीधा मुकाबला होगा। महामंत्री पद पर विनोद सिंह, आफताब आलम और उमाशंकर यादव के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होगा। इसके अतिरिक्त उपाध्यक्ष पद पर धम्म बिरयो, उप मंत्री हेतु सैयद अली इमदाद ज़ैदी, कोषाध्यक्ष पद पर अरसे आलम और ऑडिटर पद पर आफ़ताब अहमद का एक-एक नामांकन होने से इन पदों पर सभी का निर्विरोध निर्वाचन होना तय है। इसकी घोषणा 15 अप्रैल को चुनाव परिणाम के साथ की जाएगी।


Post a Comment