Top News

अध्यक्ष पद पर सीधा व मंत्री पद पर त्रिकोणीय मुकाबला

अध्यक्ष पद पर सीधा व मंत्री पद पर त्रिकोणीय मुकाबला

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन का चुनावी मुकाबला स्पष्ट हो चुका है। बुधवार को नाम वापसी में अध्यक्ष पद से सूर्यबली एडवोकेट ने अपना पर्चा वापस ले लिया है। अब इस पद पर गुलाबचंद व फिरोज अहमद में सीधा मुकाबला तय है। वहीं मंत्री पद पर त्रिकोणीय लड़ाई होगी। शेष पदों पर निर्विरोध निर्वाचन स्पष्ट है।

अधिवक्ता एसोसिएशन चुनाव के लिए बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच नामांकन पत्र वापस लेने का अंतिम दिन निर्धारित था। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सूर्यबली एडवोकेट ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। इस प्रकार अब अध्यक्ष पद पर फिरोज अहमद सिद्दीकी और गुलाबचंद के बीच सीधा मुकाबला तय हो गया। महामंत्री पद पर तीन अधिवक्ताओं ने नामांकन भरा था, लेकिन किसी ने भी अपना नामांकन वापस नहीं लिया। इस प्रकार मंत्री पद के लिए विनोद सिंह, आफताब आलम और उमाशंकर यादव के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होगा।

इस बारे में जानकारी देते हुए एल्डर कमेटी के अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच व नाम वापसी हुई। सभी पर्चे वैध पाए गए। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सूर्यबली एडवोकेट ने अपना नामांकन वापस लिया। अब इस पद के लिए दो लोग मैदान में है। इसी प्रकार मंत्री के लिए किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र वापस नहीं लिया। इस पद के लिए अब तीन लोगों के बीच मुकाबला होगा।

उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त उपाध्यक्ष, उप मंत्री, कोषाध्यक्ष और ऑडिटर पद पर एक-एक नामांकन होने से इन पदों पर सभी का निर्विरोध निर्वाचन होना सुनिश्चित है। इसमें क्रमशः धम्म बिरयो, अरसे आलम, सैयद अली इमदाद ज़ैदी, आफ़ताब अहमद निर्विरोध चुने गये। इसकी घोषणा आगामी 15 अप्रैल को चुनाव परिणाम के साथ कर दिया जायेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post