Top News

विद्यालय व्यक्तित्व निर्माण का प्रमुख स्थल : पूर्व मंत्री यशवंत सिंह

विद्यालय व्यक्तित्व निर्माण का प्रमुख स्थल : पूर्व मंत्री यशवंत सिंह

सुपर-20 एमजी पब्लिक स्कूल गद्दोपुर, करहां का सम्पन्न हुआ भव्य वार्षिकोत्सव

विभिन्न रंगारंग प्रस्तुतियों पर देर तक झूमे लोग

करहां (मऊ) : बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में परिवार, पड़ोस, शिक्षक व विद्यालय आदि का महत्वपूर्ण स्थान है। इसमें विद्यालय एक ऐसा महत्वपूर्ण स्थल है जो बच्चों के सम्पूर्ण व्यक्तित्व के विकास में सबसे महत्वपूर्ण कार्य करता है। इसलिए सभी अभिभावक अपने बच्चों को समुचित विद्यालय में भेंजकर उसका समुचित मार्गनिर्देशन करते रहें, ताकि वह देश का जिम्मेदार नागरिक बनकर अपने माता-पिता, गांव-क्षेत्र व देश-समाज का नाम रौशन करे।

उक्त उद्गार उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री व एमएलसी यशवंत सिंह ने व्यक्त किये। वे गद्दोपुर-करहां स्थित सुपर-20 एमजी पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जरुरी नहीं कि प्रत्येक बच्चा सिर्फ पढ़ने में अच्छा हो। वह तो एक कच्ची मिट्टी के समान होता है जिसे शिक्षक रुपी कुम्हार गढ़कर विभिन्न रूप प्रदान करता है। वह विभिन्न क्रिया-कलापों, गतिविधियों व सांस्कृतिक मंचों द्वारा उसके अंदर छुपी अपार क्षमता को बाहर निकालता है ताकि उसके सम्पूर्ण व्यक्तित्व का विकास हो सके।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि यशवंत सिंह, सभाध्यक्ष इंद्रदेव सिंह, विशिष्ट अतिथि अजय सिंह ने सरस्वती व मां भारती के चित्र पर तिलक-चंदन, पूजन-अर्चन, पुष्पार्चन-माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ की। इसके उपरांत बच्चों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गान, समूह नृत्य, एकल नृत्य, डांडिया, गरबा, लोकनृत्य, प्रहसन, देशभक्ति नृत्य आदि कार्यक्रमों से शमां बांध दिया। रानी लक्ष्मीबाई पर आधारित नृत्य नाटिका की भावपूर्ण व ओजपूर्ण प्रस्तुति ने देर तक तालियां बटोरी।

स्वागत भाषण व धन्यवाद ज्ञापन प्रबंधक मनोज कुमार गुप्ता ने किया तो कार्यक्रम का सफल मंच संचालन कुँवर अजीत सिंह ने किया।

इस अवसर पर पूर्व वायुसैनिक नागेंद सिंह, शतुघ्न चौबे चंचल, रविंद्र सिंह, संदीप दास, प्रिंस खां, विजय बहादुर, हँसनाथ सिंह, एक़बाल अहमद, जनार्दन सिंह एडवोकेट, श्रीगुनाथ गुप्ता, एखलाख अहमद, जयप्रकाश यादव, छोटेलाल विश्वकर्मा, मंजू गुप्ता सहित सभी स्टाफ, अभिभावकगण, क्षेत्रीय नागरिकगण व सैकड़ों विद्यार्थीगण उपास्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post