Top News

डाक्टर भीमराव अंबेडकर द्वार का भूमि पूजन रविवार को

डाक्टर भीमराव अंबेडकर द्वार का भूमि पूजन रविवार को

◆आगरी धाम सद्धोपुर में बनेगा भव्य स्मारक और द्वार

◆पूर्व मंत्री श्रीराम सोनकर व ब्लाक प्रमुख रानू सिंह करेंगी भूमिपूजन

करहां (मऊ) : करहां परिक्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल गुरादरी और प्रयागरी की श्रेणी में आगरी धाम सद्धोपुर अब किसी पहचान का मोहताज नहीं रहेगा। यहां शीघ्र ही प्राचीन सिद्धेश्वर नाथ महादेव स्थल आगरी जलाशय का सुंदरीकरण किया जायेगा। साथ ही करहां-जहानागंज मार्ग पर स्थित सद्धोपुर गांव के मुख्य मार्ग पर भारत रत्न बाबा साहब डाक्टर भीमराव अंबेडकर की स्मृति में एक भव्य द्वारा व स्मारक का निर्माण कराया जायेगा। इसका भूमिपूजन रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्रीराम सोनकर व ब्लाक प्रमुख रानू सिंह के द्वारा किया जायेगा। यह जानकारी समाजसेवी यशवंत सिंह ने दी।

उन्होंने बताया कि भूमि पूजन बौद्ध भिक्षुओं द्वारा विधिवत पूजन-अर्चन के साथ किया जायेगा। इसमें श्रीराम सोनकर व रानू सिंह के अलावा भाजपा जिला प्रतिनिधि स्वर्ण प्रताप सिंह सोनू, ग्राम प्रधान राजापुर बसंत सिंह, ओटनी ग्राम प्रधान प्रमोद यादव, देवसीपुर ग्राम प्रधान वीरेंद्र कुमार राजभर, कमालपुर पहाड़पुर प्रधान देवंती देवी आदि उपस्थित रहेगीं। बताया गया कि देश की आजादी के बाद आज तक हमारे गांव में किसी महापुरुष के नाम से कोई द्वार या स्मारक नहीं है। जबकि यह गांव स्वयं में गुरादरी व प्रयागरी की श्रेणी में आगरी धाम के रुप में विख्यात है। इसी के साथ अब आगरी धाम व जलाशय का सुंदरीकरण भी कराया जायेगा। इसमें सभी ग्रामवासियों का सहयोग रहेगा।

स्मारक, मुख्य द्वारा बनाये जाने व सिद्धेश्वर नाथ महादेव आगरी धाम के सुंदरीकरण से गांव को एक अच्छी पहचान मिलेगी। यह द्वार 13 फिट की लंबाई में डबल खंभों पर तैयार किया जायेगा। इसमें स्मारक स्वरुप मूर्तियां, लाइट व रेडियम से इसे भव्य बनाया जायेगा, जो 200 मीटर दूर से ही दिखाई देगा। भूमि पूजन स्थल पर शनिवार को सफाईकर्मियों द्वारा साफ-सफाई की गई। इस दौरान डाक्टर भीमराव अंबेडकर समिति के अध्यक विकेश कुमार , क्षेत्र पंचायत सदस्य हरिश्याम राम, उमेश चंद्र गौतम, संजीव राम, धर्मराज, विकानू राम सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post