Top News

जिले की पहली प्रीमियम शाखा में मिलेगी विशेष सुविधाएं : एस.के. शुक्ला

जिले की पहली प्रीमियम शाखा में मिलेगी विशेष सुविधाएं : एस.के. शुक्ला

करहां (मऊ) विशेष सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रीमियम शाखा शुरु की जा रही है, जिसमें ग्राहकों की सुविधाओं को विशेष तवज्जो दी जाएगी। एचएनआई प्राइम बचत खाता वाले ग्राहकों को सभी एटीएम पर असीमित एक्सेस की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा असीमित मुफ्त आरटीजीएस, नेफ्ट, डीडी, आइएमपीएस एसएमएस की सुविधा भी उपलब्ध होगी। कुल मिलाकर जिले में किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंक की इस पहली शाखा में विशेष सुविधाएं मिलेंगी।

यह बातें यूनियन बैंक के रीजनल हेड एस.के. शुक्ला ने मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा के सब्जी मंडी स्थित यूनियन बैंक की शाखा में आयोजित विशेष कार्यक्रम में बताई। वह इस अवसर पर आयोजित ग्राहक संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। यहां इस शाखा को जिले की पहली प्रीमियर शाखा घोषित किया गया। साथ ही बैंक के आधुनिकीकरण के अलावा विशेष तकनीक और डिजिटल लेनदेन पर जोर दिया गया। उन्होंने बताया कि बैंक के उपभोक्ताओं को प्रोसेसिंग फीस और ब्याज दरों में रियायत मिलेगी। लग्जरी सुविधाओं जैसे एयरपोर्ट लाउंज, गोल्फ कोर्स, ओटीटी आदि पर विशेष छूट दी जाएगी।

शाखा प्रबंधक अरविंद कुमार पाठक ने बताया कि ग्राहकों को पूरी तरह से सुरक्षित प्लेटटिनम डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग सुविधा, निशुल्क व्यक्तिगत बीमा दुर्घटना की सुविधा मिलेगी। बताया कि प्रीमियम बैंक में अलग-अलग कैटेगरी के खाताधार को अलग-अलग प्रकार का चेक बुक जारी किया जाएगा।

सेंट्रल ऑफिस के मुख्य प्रबंधक विजय कृष्ण ने कहा कि बैंक शाखा में  समर्पित व्यक्तिगत रिलेशनशिप मैनेजर की नियुक्ति की गई है जो ग्राहकों की सभी सुविधाओं और समस्याओं का निस्तारण करेंगे। बैंक डिजिटल तकनीक  सुविधाओं से सुसज्जित है। यहां ग्राहकों को सुगम एवं परेशानी मुक्त अनुभव महसूस होगा।

इस दौरान प्रमुख रूप से डिप्टी रीजनल हेड विवेक कुमार, जोनल हेड प्रमोद कुमार पशुपति, रिलेशन मैनेजर विनोद कुमार, पंकज पासवान, संजय राय, पंकज सिंह आदि सहित दर्जनों प्रमुख खाता धारक मौजूद रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post