Top News

चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष बने अवधेश

चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष बने अवधेश

करहां (मऊ) : घोसी ब्लाक में चतुर्थ श्रेणी सफाई कर्मचारी व मुहम्मदाबाद गोहना तहसील व रानीपुर ब्लॉक के सुल्तानीपुर गांव निवासी अवधेश सिंह को प्रदेश अध्यक्ष क्रांति सिंह सोमवंशी ने उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। अवधेश सिंह के जिलाध्यक्ष बनने पर जहाँ कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गयी है, वहीं लोगों ने बधाई देते हुए आशा व्यक्त किया है कि उनके पदभार ग्रहण करने से संगठन को मजबूती मिलेगी। साथ ही पुरानी पेंशन बहाली के मुद्दे को भी बल मिलेगा।

गौरतलब हो कि अवधेश सिंह रानीपुर ब्लॉक अंतर्गत सुल्तानीपुर गांव के मूल निवासी हैं और घोसी ब्लॉक में कार्यरत हैं। उनके पद व दायित्व में सक्रियता एवं संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष क्रांति सिंह सोमवंशी एवं महामंत्री अशोक कुमार द्वारा प्रेस विज्ञप्ति व मनोनयन का पत्र जारी करके मऊ का जिलाध्यक्ष बनाये जाने की घोषणा की। मनोनयन की सूचना मिलते ही जिले के कर्मचारियों में हर्ष व्याप्त हो गया और बधाई देने वालों का तांता लग गया।

नव नियुक्त जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह ने कहा कि मेरी प्राथमिकता प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रदेश संगठन के दिशा निर्देश में संघठन को मजबूती देना है। कर्मचारियों का हित हमारे लिए सर्वोपरि होगा। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के बीच जाकर उनसे संवाद कर उनकी समस्याओं के लिए संघर्ष करुंगा। साथ ही उनके साथ मिलकर पुरानी पेंशन योजना को पुनः लागू करने के लिए सार्थक प्रयास करुंगा।

बधाई देने वालों मे अटेवा जिलाध्यक्ष नीरज राय, सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार, जिलामंत्री रहे एशामुद्दीन, हरेंद्र यादव, गोविंद, मनोज सिंह, सत्यनारायण यादव, मो शाहिद, शमीम अंसारी, जयराम प्रसाद, साधुराम, अमरनाथ, उमेश सिंह, राम अवतार, अजय गुप्ता आदि रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post