Top News

जन्म जयंती पर याद किये गये बाबा साहेब


जन्म जयंती पर याद किये गये बाबा साहेब

करहां (मऊ) : शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना के कंपोजिट विद्यालय सौसरवां में रविवार को भारत रत्न बोधिसत्व बाबा साहब डाक्टर भीमराव अम्बेडकर की जन्म जयंती  मनाई गई। स्कूल के बच्चों व शिक्षकों ने बाबा साहब को याद करते हुये उनके चित्र पर माल्यार्पण व पूजन-अर्चन कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।


इस दौरान जहां विद्यालय की छात्राओं द्वारा बाबा साहब से जुड़े गीतों की भावपूर्ण प्रस्तुति की गयी, वहीं वक्ताओं ने उनके द्वारा देश व समाज के प्रति किए गए योगदान की चर्चा की। इस अवसर पर राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित प्रधानाध्यापक रामनिवास मौर्य, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष नान्हक राम, शिक्षकगण ज्योतिंद्र पति पांडेय, शगुफ़्ता यासमीन, शिवदान चौहान सहित सैकड़ों विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post