टेम्पो व बाइक की टक्कर में तीन घायल, दो गंभीर
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के करहां रोड पर भुजही सिक्स लेन के नजदीक रविवार को सुबह 10:30 बजे बाइक और ऑटो की भिड़ंत में एक महिला समेत तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां इलाज के बाद दी की गंभीर स्थिति को देखते हुए आजमगढ़ हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार अंबेडकर नगर के राजे सुल्तानपुर निवासी गौरव पुत्र अखिलेश 24 वर्ष और दयानंद मिश्रा पुत्र अंबिका 65 वर्ष बाइक से जा रहे थे। इस दौरान भुजही सिक्स लेन क्रॉसिंग के नजदीक विपरीत दिशा से आ रहे ऑटो से टक्कर हो गई। ऑटो में बैठी मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के कुतुबपुर गांव निवासी इनरी देवी 60 वर्ष पत्नी सिद्धन बुरी तरह घायल हो गई। उसके शरीर का आधा हिस्सा बुरी तरफ फट गया। मौके पर भीड़ लग गयी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया एवं आवश्यक जांच पड़ताल में जुट गई।

Post a Comment