Top News

पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय सुल्तानीपुर में अंबेडकर जयंती पर हुये विविध कार्यक्रम

पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय सुल्तानीपुर में अंबेडकर जयंती पर हुये विविध कार्यक्रम

करहां (मऊ) : शिक्षा क्षेत्र रानीपुर के पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय सुल्तानीपुर में सोमवार को बोधिसत्व बाबा साहेब डाक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर प्रभातफेरी, पौधरोपण, वाद-विवाद, स्वच्छता व कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया एवं विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि चिरैयाकोट थाने की उप निरीक्षक रिचा सोनी एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक शिवशंकर राम ने सहयोगियों संग मिलकर बाबा साहेब के चित्र पर फूल-माला अर्पित कर उनके योगदान को याद किया एवं उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। बताया कि बच्चों को बाबा साहेब के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिये। किस प्रकार से उन्हें अपने जीवन मे विपरीत परिस्थितियों से गुजरना पड़ा लेकिन उन्होंने शिक्षा का रास्ता चुनकर सबपर विजय प्राप्त की। इसलिए हमें भी शिक्षा का दामन कभी भी नहीं छोड़ना चाहिये।

बताया कि ग़रीबो, दलितों के उत्थान के लिए किये गये उनके कार्य हमारे लिए अनुकरणीय हैं। आजाद भारत का संविधान लिखने एवं पहले कानून मंत्री बनने का उन्हें सौभाग्य प्राप्त हुआ। उनके देश के प्रति अतुलनीय योगदान के लिए देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न प्रदान किया गया। इस अवसर पर विजय नरायन यादव, चंद्रकला देवी, विजय कुमार मिश्रा, सतेंद्र कुमार, कुंदन सिंह, रामअधार यादव सहित सैकड़ों विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post