Top News

विद्यालय के वार्षिकोत्सव में चैंपियन छात्रों को पुरस्कृत कर बढ़ाया हौसला

विद्यालय के वार्षिकोत्सव में चैंपियन छात्रों को पुरस्कृत कर बढ़ाया हौसला

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना शिक्षा क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय सुरहुरपुर में बुधवार को शारदा संगोष्ठी एवं भव्य वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी श्वेता मौर्या ने विभिन्न कक्षाओं में उत्कृष्ट स्थान हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करते हुए मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान दिया। इसके अलावा आय आधारित राष्ट्रीय छात्रवृत्ति परीक्षा में विद्यालय के सफल छह छात्रों को भी सम्मानित कर उनका उत्साह वर्धन किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। एबीएसए श्वेता मौर्या ने जीवन में लक्ष्य हासिल करने के लिए कठिन परिश्रम और हमेशा लक्ष्य के साथ आगे बढ़ने का मंत्र दिया।

शारदा संगोष्ठी एवं वार्षिकोत्सव समारोह में कक्षा 6 में क्रमशः प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सुमित चौहान, सौरव यादव और आंचल विश्वकर्मा को, इसी प्रकार कक्षा 7 में प्रथम स्थान पर मृणाल मंजरी और आरुषि गुप्ता, द्वितीय स्थान पर दीपिका यादव और रिया यादव और तृतीय स्थान पर दीपशिखा यादव और अंशिका के अलावा कक्षा 8 में पहला स्थान पाने वाली सुजाला, द्वितीय जया यादव और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली रिया यादव को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। आय आधारित राष्ट्रीय  छात्रवृत्ति परीक्षा में विद्यालय के सफल छात्र आशीष सरोज, जया यादव, अनूप, सुधांशु, अनिकेत और अनुराग चौहान मेडल, प्रमाणपत्र व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, राष्ट्रीय गीत, देशभक्ति नृत्य, शिक्षा गीत, श्रीकृष्ण-राधा नृत्य, शराबखोरी विषयक नाटिका पेश कर खूब ताली बटोरी। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका प्रतिमा राय, सतीश मौर्य, राम सहाय यादव, आशा चौहान, धनंजय सिंह, शशि भूषण राय, प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्रवण यादव, स्वतंत्र कुमार श्रीवास्तव, धर्मेश तिवारी, बासुकीनाथ तिवारी, संजय तिवारी, एसआरजी संजय कुमार तिवारी, मनोज कुमार, अनवार अहमद, तारकेश्वर सिंह अजीत, मोनू कुमार भारती सहित सैकड़ो अभिभावक व विद्यार्थीगण गण मौजूद रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post