Top News

संगठन विस्तार से मिलेगी मजबूती : ओमप्रकाश सिंह

संगठन विस्तार से मिलेगी मजबूती : ओमप्रकाश सिंह

करहां (मऊ) : स्थानीय मठ गुरादरी धाम पर रविवार दोपहर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा भारत की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न हुई। इसके मुख्य अतिथि संगठन के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह ने संगठन की मजबूती के लिए विस्तार पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन की शक्ति कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों पर टिकी हुई है। इसलिए आप सभी का आह्वान है कि अधिक से अधिक लोग संगठन से जुड़कर समाज को मजबूती प्रदान करें।

ब्लाक अध्यक्ष रविप्रकाश सिंह ने कहा कि हमें ब्लाक, न्याय पंचायत व ग्राम पंचायत स्तर तक अपने संगठन की टीम खड़ी करनी है। वर्तमान समय में सुनियोजित तरीके से हमारे समाज व समाज के महापुरुषों को बदनाम किया जा रहा है। इसके लिए हमें संगठन की शक्ति से लोंगों को जवाब देना है।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह, संयोजक गोपाल सिंह, नागेंद्र सिंह, दयाप्रकाश तोमर, धर्मेंद्र सिंह, ओंकार सिंह, कुणाल सिंह, तेजप्रताप सिंह, भूपेंद्र सिंह, रितिक सिंह आदि थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post