Top News

सद्धोपुर में अम्बेडकर द्वार हेतु हुआ भूमिपूजन



सद्धोपुर में अम्बेडकर द्वार हेतु हुआ भूमिपूजन


करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के कमालपुर-पहाड़पुर ग्राम पंचायत के सद्धोपुर गांव में रविवार को दोपहर अम्बेडकर द्वार बनाने हेतु भूमिपूजन किया गया। बौद्ध भिक्षु भंतेजी महाराज ने मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री श्रीराम सोनकर व वर्तमान ब्लॉक प्रमुख रानू अजीत सिंह के हाथों पूजन-अर्चन कराके निर्माण कार्य शुरू करवाया।

इस दौरान कार्यक्रम के संयोजक समाजसेवी यशवंत सिंह ने बताया कि हमारे गांव के मुख्य द्वार पर सबके सहयोग से भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति व स्मारक बनाया जायेगा। साथ ही गांव के प्राचीन सिद्धेश्वर नाथ महादेव आगरी धाम का सुंदरीकरण भी कराया जायेगा।

इस मौके पर भाजपा जिला प्रतिनिधि स्वर्ण प्रताप सिंह सोनू, मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह छट्ठू, पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी महेंद्र यादव, आसपास के ग्राम प्रधानगण बसंत कुमार सिंह, वीरेंद्र राजभर, प्रमोद यादव, बृजनाथ सिंह, देवंती देवी, बीडीसी सदस्य हरिश्याम राम, भाग्यराज सोनकर, मोहन राम, फूलचंद राजभर, कैलाश चौहान, विकेश राम, मतिराम राम, सभाजीत सिंह आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post