Top News

शशिभूषण सिंह को बनाया गया बयालिस क्षत्रिय बिरादरी का अध्यक्ष

शशिभूषण सिंह को बनाया गया बयालिस क्षत्रिय बिरादरी का अध्यक्ष

करहां (मऊ) : स्थानीय बाबा घनश्याम दास की तपोस्थली मठ गुरादरी धाम पर रविवार को बयालिस गांव के क्षत्रिय बिरादरी वाले संगठन की बैठक हुई। इसमें करीब एक वर्ष से रिक्त चल रहे संगठन के अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से शशिभूषण प्रताप सिंह को अध्यक्ष बनाया गया। सबने मिलकर नये अध्यक्ष का स्वागत माल्यार्पण किया।

बैठक की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक व याकूबपुर गांव के सम्मानित नागरिक अवधनाथ सिंह ने तो उनके नाम का प्रस्ताव प्रमोद सिंह रखा। सभी गांवों के प्रतिनिधियों ने ध्वनिमत से नये अध्यक्ष के नाम का समर्थन किया। वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने नवोदित अध्यक्ष को पगड़ी व माल्यार्पण कर अभिनंदन किया।

शशिभूषण प्रताप सिंह ने अपने पहले अध्यक्षीय सम्बोधन में सबके सहयोग की कामना की। कहा कि सभी के परस्पर प्रेम-स्नेह व सहयोग से संगठन को मजबूती प्रदान की जायेगी। संगठन में आवश्यकतानुसार बदलाव व पारदर्शिता पर ध्यान रखा जायेगा। उन्होंने अध्यक्ष बनाये जाने हेतु सम्पूर्ण बयालिस के प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस दौरान गुरुप्रसाद सिंह, सूर्यभान सिंह, जयजय सिंह, बुच्ची सिंह संतजी, जयप्रकाश सिंह, संदीप दास, प्रमोद सिंह, बृजबिहारी सिंह, दिवाकर सिंह आदि सैकड़ों प्रतिनिधि मौजूद रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post